Quantcast
Channel: Entertainment – Republican News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10

‘गिनीज बुक’ में एंट्री को तैयार भोजपुरी फ़िल्म ‘सईयां ई रिक्शावाला’, बेगूसराय रच सकता है इतिहास

0
0

रमण सिन्हा

बेगूसराय। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर है। भोजपुरी मूवी ‘सईयां ई रिक्शावाला’ नए रिकॉर्ड दर्ज करने की तैयारी में है। बेगूसराय में बनी यह फ़िल्म गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना दावा पेश करने जा रही है। यह दावा फ़िल्म के सबसे कम बजट को लेकर किया जाएगा।

बेगूसराय में स्थापित बिहार की पहली “राष्ट्रकवि दिनकर फिल्मसिटी” से जुड़े सिनेमाई कलाकारों ने संभवतः सबसे कम लागत में फीचर फिल्म का निर्माण कर न नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। दिनकर फिल्मसिटी के निर्माता जे.एन.सिंह ने दावा किया है कि मात्र साढ़े पांच लाख की लागत से उन्होंने “सईयां ई रिक्शावाला” भोजपुरी फीचर फ़िल्म का निर्माण किया है जो संसार की संभवतः सबसे कम लागत में बनी फीचर फिल्म है।

बेगूसराय : घर मे घुसकर गोलियों से भूना, बेटे की हत्या, मां को भी मारी गोली, गैंगवार की आशंका

उन्होंने कहा कि फ़िल्म को सेंसर सर्टिफिकेट प्राप्त हो चुका है और आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे देश के सिनेमाघरों मे प्रदर्शित भी की जाएगी। निर्माता ने बताया कि हमारी कंपनी फ़िल्म निर्माण से जुड़े सभी कागजातों के साथ “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में अपना दावा पेश करने जा रही है और ये बेगूसराय ज़िले के सिनेमाई कलाकारों की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी।

कुसहा त्रासदी पर बनी फ़िल्म ‘लव यू दुल्हिन’ का ट्रेलर लांच, मार्च में देखिए दिल दहलाने वाली कहानी

पिछले वर्ष ही बेगूसराय के विभिन्न स्थानों पर बनाई गई भोजपुरी फीचर फिल्म “सईयां ई रिक्शावाला” में प्रौढ़ शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और शराबबंदी जैसे विषयों को संजीदगी के साथ दिखाया गया है।

हिंदी, भोजपुरी, मैथिली फिल्मों के चर्चित अभिनेता अमित कश्यप ने फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।बॉलीवुड एक्टर विवेकानंद झा, खुशबू पांडे, अनिल पतंग, अरुण शांडिल्य, राकेश महंथ, अजय अनंत, रंजीत गुप्त, अरविंद पासवान, लवली सिंह, लता सिंह, पंकज गौतम, देवानंद सिंह, पंकज पराशर, बबलू आनंद, अशोक कुमार दीपक आदि प्रमुख भूमिका में हैं।

सिरफिरे आशिक ने बंदूक की नोक पर भोजपुरी अभिनेत्री को बनाया बंधक, बरसाई ताबड़तोड़ गोली

चर्चित गीतकार प्रफुल्ल मिश्रा, रामा मौसम आदि ने इस फ़िल्म में गीत लिखे हैं। जबकि निर्देशन आर.वी.सिंह का है। बेगूसराय के मंसूरचक से जुड़े आभिनेता अमित कश्यप इससे पूर्व टूटे न सनेहिया के डोर, तीज, मनवा के मीत, वास्तुशास्त्र, चौकी, जट जटिन, चौहर, गुलमोहर आदि सहित लगभग दर्जनभर फीचर फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10

Latest Images

Trending Articles





Latest Images